August 3, 2026

जयश्री गायत्री प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में ले जाया जा रहा पाम अयाल का एक टैंकर जप्त ।

0
1d03467b-5698-40f1-8c41-bc97f7f2f861

बीती रात मिलावट की शंका पर लगभग 36 लाख रुपये का पाम आयल जांच अमले ने किया जप्त

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है मिलावट से मुक्ति अभियान

सीहोर ,
कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 4 मार्च को रात 10 बजे एसडीएम श्री अमन मिश्रा के नेतृत्व में सयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कोलकाता से आया रिफाइंड पाम तेल को बायपास सीहोर में जप्त किया। अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ और बिल के आधार पर जयश्री गायत्री प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में यह पाम आयल ले जाया जा रहा था ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि छापे के दौरान कर्मचारी उपस्थित हुए । पूछताछ करने पर बताया की पाम तेल से अन्य खाद्य सामग्री के निर्माण में उपयोग होता है। टैंकर में भरे रिफाइंड पाम ऑयल में मिलावट की शंका के आधार पर पाम आयल का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। टैंकर में रखे पाम आयल को जप्त कर फैक्ट्री के सीईओ सुनील कुमार के अभिरक्षा में रखवा कर लगभग 36 लाख के पाम आयल के बंधपत्र स्यूरिटी पत्र भरवाए गए। जांच रिपोर्ट आने तक खाद्य सामग्री में उपयोग करने के प्रतिबंधित किया गया पाम तेल को प्रशासन के अधिकारियों ने सील कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!