August 3, 2026

अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न हुई देश के उत्तर प्रदेश हरियाणा महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों से कई महिला पदाधिकारी सम्मिलित हुईं

0
img_8953


समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को लेकर समाज की महिलाओं ने गहन विचार मंथन किया
सीहोर। स्थानीय गीता मानस भवन बस स्टैंड स्थित भवन में पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पधारी मीना पालीवाल एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुनीता पालीवाल तथा विशेष अतिथि नीरजा पालीवाल पिपरिया से बसंती पालीवाल गाडरवारा से मंचासीन हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ, प्रथम सत्र सुबह प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना की गई अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी पालीवाल, उपाध्यक्ष अंजू पालीवाल एव सीहोर ज़िला इकाई की अध्यक्ष कल्पना पालीवाल के नेतृत्व में सीहोर जिले की समस्त पालीवाल समाज की पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया साथ ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी स्वागत किया गया।
स्वागत की बेला के उपरांत स्वागत भाषण अध्यक्ष राजकुमारी पालीवाल द्वारा किया गया इसके साथ ही समाज की महिलाओं द्वारा एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को लेकर विस्तार से विचार मंथन किया गया जिस पर विषय वार समाज जनों द्वारा एवं पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा विषय क्रमांक 1 पर चर्चा करते हुए विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में सबसे बड़ी कुरूती यह फैल रही है कि विवाह उपरांत शीघ्र ही विवाह विच्छेद मामले बढ़ते जा रहे हैं समाज को चाहिए कि इस प्रकार की सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए यह तभी संभव होगा जब सभी महिला संगठन मिलकर इसका मंथन करें और इसको रोकने के लिए अपने अपने प्रयास तेजी से जारी रखें वही विषय क्रमांक 2 पर चर्चा करते हुए महिला इकाई ने कहा कि बच्चों के नैतिक मूल्य संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य बन रहा है यह तभी संभव है जब शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो साथ ही नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की बातें अपने घर पर ही बचपन से ही डालनी चाहिए हमारी संस्कृति का आभास हमारी पीढ़ी को होना चाहिए वर्तमान में हमारा समाज नैतिक मूल्यों के लिए संघर्षशील बनेगा तभी हम सफल हो सकेंगे अगली चर्चा विषय क्रमांक 3 पर विस्तार से की गई शादी समारोह में फिजूलखर्ची को रोकना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी समाज जनों को अपने अधीनस्थ लोगों को बताना चाहिए मर्यादा के प्रतिकूल होने वाले आयोजनों पर भी चर्चा करनी चाहिए हमारा समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हम फिजूल खर्च को रोकने में कामयाब होंगे विषय क्रमांक चार की चर्चा करते हुए समाज जनों ने कहा कि हमें अपने परिवार के बुजुर्गों से संवाद के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजू पालीवाल द्वारा किया गया जो सराहनीय रहा कार्यकारिणी की सभा के प्रथम बैठक में ही मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का निर्वाचन भी संपन्न हुआ कार्यक्रम की द्वितीय सत्र में समाज की महिलाओं द्वारा फाग एवं होली गायन किया गया। समाज जनों की टोलिया ने मिलकर होली खेली फूलों से एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी समाज में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाज जनों का पंजीयन मनु पालीवाल भोपाल एवं उमा पालीवाल सीहोर द्वारा किया गया कार्यक्रम में अंत में आभार पालीवाल महिला इकाई सीहोर द्वारा किया गया संपूर्ण पालीवाल समाज सीहोर ने एकजुट होकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने से लेकर कार्यक्रम का सफल आयोजन करने तक जी जान से मेहनत की इसका गर्व पूरे समाज को है विगत एक सप्ताह से पालीवाल ब्राह्मण संघ सीहोर इकाई द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत की जा रही थी उनकी मेहनत का ही फल है कि अखिल भारतीय स्तर का यह सम्मेलन पूर्ण रूप से सफल हो सका इस कार्यक्रम में पालीवाल ब्राह्मण संघ सीहोर जिला इकाई के अध्यक्ष कल्पना पालीवाल ,लक्ष्मी पालीवाल ,अनीता पालीवाल, सुनीता पालीवाल, प्रभा पालीवाल, चंचल पालीवाल ,प्रमिला पालीवाल ,ममता पालीवाल, रितिका पालीवाल ,मीनाक्षी पालीवाल आदि उपस्थित थीं।
भवद
०००००००००००००

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!