किसानों पर पड़ रही है मौसम की मार, सरकार खोले अपने खजाने के द्वार – सरपंच पल्लवी अनिल लाठी
कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाक़ात सर्वे का कार्य तेज कराने का बोला

मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है, और आर्थिक रूप से किसान के लिए दिक्कतें खड़ी हो गई हैं. क्षेत्र में कई गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। असमय बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है, जिससे फसल की गुणवत्ता वा उत्पादकता दोनो पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा अतः खराब मौसम के फलस्वरुप किसानों को भारी नुकसान हुआ। क्षेत्र के कई गांव जैसे हालियाखेड़ी, नयागांव, बोरखेड़ा, बलागांव, रिछड़िया, रूजनखेड़ी के साथ ही लगभग क्षेत्र के सभी गांवो में बेमौसम बारिश से सभी किसानों को नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने जल्दी पकने वाली किस्म लगाई थी उनकी फासले कट कर जो खलियान में रखी हुई थी वह बारिश से खराब हुई है और जिन किसानों की अभी तक फासले नही कटी है, उनकी खेतो में खड़ी हुई फासले खराब हुई है। किसानों के लिए संकट की इस घड़ी में क्षेत्र की युवा महिला सरपंच श्रीमती पल्लवी अनिल लाठी ने अपनी ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए भोपाल जाकर प्रदेश के कृषिमंत्री श्री कमल जी पटेल से सौजन्य भेट की और आग्रह किया को जल्द से जल्द सर्वे का कार्य पूर्ण कर ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी वा समस्त प्रदेश के किसानों को सरकार वा बीमा कंपनी के मध्यम से उचित आर्थिक लाभ प्रदान करवाया जाए। चर्चा के दौरान कृषि मंत्री कमलजी पटेल द्वारा आश्वासन दिया गया की प्रदेश में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उनके स्वयं के द्वारा वा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा सभी क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की जल्द से जल्द नुकसान हुए क्षेत्र में सर्वे का कार्य पूर्ण कर, किसानों को राहत राशि वा बीमा का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।