रेहटी का गौरव दिवस दस अप्रैल को मनाया जाएगा
रेहटी में गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

कलेक्टर सिंह ने गौरव दिवस के लिए सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करनेके दिए निर्देश
कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

आगामी 10 अप्रैल को रेहटी में नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। गौरव दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों तथा गौरव दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने रेहटी में बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शामिल होना प्रस्तावित है।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तथा समय पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में उन्होंने नागरिकों के बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, पेयजल,यातायात, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने दस अप्रैल को आयोजित होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम के प्रभावी प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। बैठक में गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, , गोपाल टेलर, एसडीएम राधेश्याम बघेल, नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
आगामी दस अप्रैल को रेहटी नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने गौरव दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों को विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए।