प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिया भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद
सीहोर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की इस मौके पर उन्होंने बताया कि आगामी श्रावण मास में हमारे यहां पर जनकल्याण और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए लंबे समय से पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जाता इसके अलावा आगामी दिनों में होने वाले आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
भेंट के दौरान भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा ने प्रदेश के गृहमंत्री श्री मिश्रा और विधायक सुदेश राय को प्रसादी भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए आपका सबसे बड़ा योगदान है। आपकी शिवपुराण आदि के कारण जन-जन में धर्म के प्रति जागरूकता आ रही है।

