नवागत जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने पदभार ग्रहण किया
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष तिवारी को सीहोर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी ने 06 अप्रैल को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।

जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी सीहोर पदस्थापना के पूर्व जिला पंचायत ग्वालियर में डेढ़ साल पदस्थ रहे। इस दौरान इन्हें संयुक्त परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। इससे पहले वे ग्वालियर में ही डेढ़ साल अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।