गौरव दिवस पर आवश्यक तैयारियो के संबंध में सांसद-कलेक्टर ने ली बैठक दस अप्रैल को मनाया जाएगा रेहटी नगर का गौरव दिवस
सांसद-कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण रेहटी नगर का गौरव दिवस 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए सांसद रमाकांत भार्गव तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह ने रेहटी में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद भार्गव तथा कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से सम्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, पेयजल, यातायात, शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिक गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सके, इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम का पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

सांसद-कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण बैठक के पश्चात सांसद भार्गव तथा कलेक्टर सिंह ने गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, रघुनाथ भाटी, तथा नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में एसडीएम राधेश्याम बघेल, नगर परिषद सीएमओ वैभव देशमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
