August 3, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने रेहटी में 60 करोड़ 87 लाख रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन व लोकार्पण

0
img_9396

मुख्यमंत्री चौहान ने रेहटी में 60 करोड़ 87 लाख रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में गौरव दिवस के अवसर पर नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 60 करोड़ 87 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा 32 करोड़ 56 लाख रूपए के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

इन कार्यों का किया भूमि पूजन 

रेहटी नगर के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने 7 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से ग्राम बोरी में आयुष चिकित्सालय का निर्माण, 4 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से मुख्यालय सलकनपुर में विश्राम गृह का निर्माण, कायाकल्प अभियान में 4 करोड़ 96 लाख रूपये से सड़को के सुधार एवं उन्नयन के लिए अतिरिक्त कार्य, अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत 4 करोड़ 64 लाख रूपये से भब्बड़ नदी का रिनोवेशन एवं सौन्दर्यीकरण तथा 02 नग पेयजल टंकी (क्षमता 5.00 लाख कि.ली.) का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री चौहान ने एक करोड़ 52 लाख रूपये से वार्ड क्रमांक-1 में बस स्टेण्ड से कृषि उपज मंडी तक एवं वार्ड क्रमांक-7 में बस स्टेण्ड से चकल्दी रोड तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य, कायाकल्प अभियान अंतर्गत 49 लाख रूपये की लागत से नगर के वार्ड क्रमांक 02, 03, 07, 09, 10 एवं 13 में सीसी मजबूतीकरण कार्य, 16 लाख 41 हजार रूपये से वार्ड क्रमांक-07 चोपड़ा कालोनी में उद्यान विकास कार्य, एक करोड़ 91 लाख की लागत से रेहटी नगर में विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के उन्नयनीकरण के कार्य, आरडीएसएस योजना अंतर्गत कुल 02 करोड़ की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र मरदानपुर, रमगढ़ा एवं जहाजपुरा में पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त ट्रांसफर्मरों की स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया।

इन कार्यों का किया लोकार्पण

रेहटी नगर के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने 32 करोड़ 56 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान 7 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से बने 6.21 किलोमीटर लम्बाई के रेहटी से मांझरकुई मार्ग निर्माण, दो करोड़ 39 लाख रूपये से बने पुराने बस स्टेण्ड के सामने से मकोडि़या तिराहा एवं नयागाँव रोड तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य, पेयजल व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए 2 करोड़ 53 लाख रूपये से वार्ड क्रमांक-01 कोलार कालोनी, वार्ड क्रमांक-03 आवास कालोनी, वार्ड क्रमांक-07 रेंज परिसर, वार्ड क्रमांक-13 दशहरा मैदान एवं वार्ड क्रमांक-15 नवीन बस स्टेण्ड के पास कुल 05 नग सम्पवेल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री चौहान रेहटी में मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना विकास योजना (तृतीय चरण) अंतर्गत 3 करोड़ 12 लाख रूपये से नगर के विभिन्न वार्डो में बीटी रोड, सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना विकास योजना (द्वितीय चरण) अंतर्गत करोड़ 45 लाख रूपये से वार्ड क्रमांक-15 में नवीन बस स्टेण्ड के पास कम्युनिटीहाल निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी घटक अंतर्गत 11 करोड़ 7 लाख रूपये से नवीन बस स्टेण्ड के पास 178 भवनो का निर्माण कार्य एवं अधोसरंचना विकास कार्य, एक करोड़ 31 लाख की लागत से बायाँ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण,एक करोड़ 65 लाख की लागत से खैरी में 33/11 केवी उपकेन्द्र का निर्माण कार्य,67 लाख की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र रेहटी एवं सगोनिया में अतिरिक्त 3.15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, तथा 58 लाख की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र बासनिया एवं चकल्दी में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के कार्य का लोकार्पण किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!