भारत का संविधान हमारे लिए गीता की तरह हमें संविधान की पूजा करनी चाहिए- केशव चौहान
रेहटी- संविधान में हमे सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय और विचार अभिव्यक्ति धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के अधिकार दिए हैं संविधान हमारे लिए गीता की तरह हमें संविधान की पूजा करनी चाहिए। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो हमे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हमें संविधान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है यह बात चिंतक एवं विचारक केशव चौहान चिंतक ने भीमराव अंबेडकर जयंती एवं संविधान बचाओ कार्यक्रम रेहटी मे आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी थी वर्तमान में हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे इसके लिए हम सब मिलकर लड़ेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा बाबा साहब ने ऐसा संबिधान दिया है जो हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है समानता का अधिकार देता है। लेकिन आज देखिये सर्वहारा वर्ग अपने अधिकारों से वंचित रह रहा है लोगो को न्याय नही मिल रहा है आज हम बाबा साहब के संबिधान बचाने की जरूरत है कार्यक्रम के आयोजक विजय वर्मा ने कहा कि आजादी के इतने बरसों बाद भी दलित एवं आदिवासियों के साथ भेदभाव किया जाता है उनकी आवाज को दबाया जाता है हमें अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी
कार्यक्रम को मलखान सिंह चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र उईके सहित भीम आर्मी और जेयस के अन्य नेताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन विजय वर्मा ने किया। इससे पूर्व डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती एवं संविधान बचाओ कार्यक्रम में अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान विशेष अतिथि केशव चौहान कार्यक्रम के आयोजक विजय वर्मा जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यूइके जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विष्णु प्रसाद ठाकुर मलखान सिंह चंद्रवंशी विपत् सिंह उईके जसवंत सिंह राजेंद्र गुप्ता एवं भीम आर्मी जेयस के पदाधिकारी सहित उपस्थित लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर भीम आर्मी एवं जेयस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के समाजसेवी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

