August 3, 2026

समर्थ महिला महासंघ का छटवां वार्षिक महाअधिवेशन का सफल आयोजन किया गया |

0
34452af4-0f4c-4fcd-8744-09a12d1f6cc9



समर्थ महिला महासंघ के माध्यम से वार्षिक महाअधिवेशन का आयोजन ग्राम बरखेड़ी में समर्थन संस्था के केम्पस में किया गया | कार्यक्रम में सीहोर जिले के इछावर, आष्टा, एवं सीहोर ब्लाक के 60 ग्रामों की करीब 500 महिलाओ ने भाग लिया |
कार्यक्रम में महासंघ का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, साथ ही आगामी वर्ष 2023-24 की कार्य योजना रखी गयी जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सहमति से अनुमोदित किया |
महासंघ की सदस्यों द्वारा किये जा रहे सफल कार्यो को ग्राम बार दीदियों ने प्रस्तुतिकरण किया, जिसमे उन्होंने बकरीपालन, जैविक खेती, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, राशन दुकान, मनिहारी, आदि के माध्यम से अपनी आमदानी बड़ा रही है, ओर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है |
समर्थन संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक जीत परमार द्वारा बताया गया की मह्संघ का गठन क्षेत्र कि करीब 2 हज़ार महिलाओं को जोड़कर किया गया है एवं रोजगार से सबंधित विषय पर महिलाओ को प्रशिक्षण, भ्रमण आदि के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है साथ ही शासन की योजनाओं से जोड़कर आमदानी बढाने में महिलाओं को सहयोग किया जा रहा है |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक करणसिंह वर्मा उपस्थित हुए उन्होंने अपने उद्बोदन में बताया की सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमे लाड़ली बहना योजना प्रमुख योजना है जिसमे माध्यम से पात्र महिला को प्रति माह 1 हज़ार की आर्थिक मदद की जायेगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीहोर जनपद अध्यक्ष नावडी बाई द्वारा की गयी |
कार्यक्रम में विशेष अतिथि मेघा परमार ( पर्वतारोही ) द्वारा बताया गया की हर एक महिला को कोई ना कोई रोजगार जरुर करना चाहिए जिससे उनके पास में हमेशा पैसा रहे उसे किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े और वह आर्थिक रूप से सशक्त रहे | जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शंकर पटेल, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ( प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ) क्षेत्र के सरपंच पंच एवं जनपद व् महाअधिवेशन को सफल बनाने में शोभा लोधी, उर्मिला विश्वकर्मा, दीपा मेवाड़ा, भारती मेवाड़ा, भावना धनगर, सरिता शर्मा, भावना परमार आदि उपस्थित रहे |

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!