आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपियों को किया जिला बदर
जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह ने पुलिसअधीक्षक मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन परविभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपियों को तीन माह एवं 01 आरोपियों कोछ:माह के लिए जिला बदर के आदेश जारी कियेगये है।

जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह नेजिन 03 आरोपियों को जिले के आम नागरिकोंकी सुरक्षा और लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुएजिला सीहोर एवं उसके सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, होशांगवाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों की राजस्व सीमाओं से 02 आरोपियों को तीन माह एवं 01 आरोपी को छ:माह के लिए जिला बदर किया है। आपराधिकगतिविधियों में लिप्त 03 आरोपियों को जिला बदर किये गये उनमें प्रदीप दांगी आ0 सीताराम दांगी निवासी ग्राम बिछिया थाना दोराहा को 07 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर सीहोर जिला एवंसीहोर जिले की सीमावर्ती जिलों की राजस्वसीमाओं से तीन माह के लिए जिला बदर केआदेश जारी किये है। दूसरे आरोपी महेन्द्र मेवाडा आ0 भागीरथ मेवाडा उम्र 31 साल निवासी ग्राम छतरी थाना अहमदपुर को 28 अपराधों में लिप्तपाये जाने के कारण जिला एवं जिले की सीमावर्तीजिलों की राजस्व सीमाओं से तीन माह के लिएजिला बदर करने का आदेश पारित किया गया है।तीसरे आरोपी श्याम मीणा आ0 बलराम मीणानिवासी ग्राम घाटपलासी थाना श्यामपुर को 17 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर 06 माह के लिएजिला एवं सीहोर जिले की सीमावर्ती जिलों कीराजस्व सीमाओं से जिला बदर करने का आदेशजारी किया गया है।

जिला बदर किया गया है03 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर सीहोर जिलेकी राजस्व सीमा से बाहर जाना होगा तथा जहांभी रहेंगे वहां के पुलिस अधीक्षक एवं उस क्षेत्र केथाना प्रभारी को उपस्थिति की निरंतर सूचना देतेरहने का आदेश दिया गया है।