मंत्री तुलसी सिलावट ने नीलकंठ निवासी साक्षी को 21 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया
भैरूंदा तहसील के ग्राम नीलकंठ निवासी कुमारी साक्षी केवट द्वारा साहसिक कार्य करते हुए, नर्मदा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर उसके जीवन की रक्षा की है। कुमारी साक्षी का यह कार्य निःसंदेह साहसिक, प्रेरणादायक और समाज को गौरवान्वित करने वाला है। जल संसाधन,मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मत्स्य संचनालय स्थित कार्यालय में कुमारी साक्षी द्वारा किये गये साहसपूर्ण कार्य की हृदय से प्रसंशा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की।

मंत्री सिलावट ने साक्षी से कहा की आपके इस साहसिक काम से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है और आत्मसम्मान में वृद्धि होती है। आप जैसी बेटियों के लिए व्यक्तिगत रूप से में स्वयं और मध्यप्रदेश शासन आपके साथ है। उन्होंने साक्षी को समाज में बेहतर काम करने के लिए कहा।