बुधनी में मामा कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित पहुंचे कार्तिकेय सिंह
कैरियर काउंसलिंग सेमिनार छात्रों के भविष्य दिशा तय करने में मददगार साबित होगा – कार्तिकेय चौहान

देश की प्रसिद्ध संस्था के केरियर काउंसलर ने बच्चों का मार्गदर्शन किया
सीहोर
मामा कैरियर काउंसलिंग सेमिनार बुधनी में आयोजित किया गयाI मामा कैरियर काउंसलिंग सेमिनार छात्रों को भविष्य की दिशा तय करने तथा लक्ष्य निर्धारित करने में मददगार साबित होगा I बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में कार्तिकेय चौहान, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसडीएम राधेश्याम बघेल, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, अर्जुन मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे I देश की ख्याती प्राप्त कैरियर काउंसलिंग संस्था कैड द्वारा छात्रों युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया I

कार्यक्रम में कार्तिकेय चौहान छात्रों को ने संबोधित करते हुए कहा कि कैरियर शब्द सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरियों और रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक दृष्टिकोण में नए क्षेत्रों में आकर में आयाम स्थापित करना भी है I कैड संस्था के प्रवीण कुमार, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार तथा अभिषेक रंजन ने छात्रों का मार्गदर्शन किया । कैरियर काउंसलिंग के दौरान क्विज का आयोजन किया गया और विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कैरियर काउंसलिंग सेमिनार जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था