देवीधाम सलकनपुर में मनाया जाएगा तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव
देवी अराधना महोत्सव में 29 मई से 31 मई 2023 तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाएंगी प्रदर्शनी
ढोल-नगाढ़ों के साथ निकाली जाएगी शिला एवं चुनरी यात्रा
सांसद-कलेक्टर ने सलकनपुर में बैठक आयोजित की, कार्यक्रम स्थ्ाल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई 2023 तक तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। देवी आराधना महोत्सव के पूर्व प्रत्येक गांव तथा नगर के मंदिरों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। देवी आराधना महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सांसद श्री रमाकांत भार्गव तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, बैठक व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से पहले करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवी आराधना महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निर्वहन करें। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एसडीएम राधेश्याम बघेल, नायब तहसीलदार जयपाल उइके सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद रमाकांत भार्गव तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह ने देवी आराधना महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कार्यक्रम के लिए तथा पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थ सुनिश्चित किया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाएंगी प्रदर्शनी
देवी आराधना महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवीधाम सलकनपुर में अब तक किए गए विकास कार्यों तथा देवी लोक निर्माण के लिए किए जाने वाले कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अनेक विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।
ढोल-नगाढ़ों के साथ निकाली जाएगी शिला एवं चुनरी यात्रा
देवी अराधना महोत्सव के पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तथा नगर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई तथा रंगरोगन कर आकर्षक विधुत सज्जा की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व ग्राम में ढोल-नगाढ़ों के साथ शिला एवं चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रत्येक गांव से एक शिला आएगी, शिला के लिए ईंट का उपयोग किया जाएगा। अनेक स्थानों पर यात्रा पर गुलाल एवं पुष्पवर्षा भी की जाएगी। यात्रा में सम्मिलित होने वाले परिवार अपने साथ एक छोटी थैली में अपने आँगन, घर, खेत, की मिट्टी लेकर आएंगे। जिसे देवी लोक निर्माण की नींव में रखा जाएगा। यात्रा समाप्त होने के बाद स्थानीय स्तर पर कथा, भजन कीर्तन तथा कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा।