August 3, 2026

संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में पर्यावरण को लेकर अनूठी पहल
बेकार ग्लूकोज की बोतलों से सिंचाई प्रणाली बनाई

0
img_0439


सीहोर। हमारे आसपास हरियाली रहे, इसकी कल्पना तो हर कोई करता है लेकिन ऐस लोग बहुत कम होते हैं, जो इस नेक काम के लिए कदम बढ़ाते हैं, लेकिन सोमवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह की प्रेरणा से विश्व पर्यावरण दिवस पर बेकार ग्लोकूज बोतलों को यहां पर स्थिति वाटिका के पौधों के लिए सिंचाई प्रणाली बनाकर सिंचाई की उपयोग में लिया जा रहा है। उनकी पहल का स्वागत करते हुए जिला उपभोक्ता संरक्षण परिसर के अध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति ने कहा कि केन्द्र की पहल सही है, विगत दो साल पहले हमें पर्यावरण की याद आई थी, जब कोरोना काल में अक्सीजन की जरूरत थी। पेड़ पौधे लगाने की मुहिम कि मैं मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं। पेड़ पौधे हमारे लिए पूजनीय है। पेड़ पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं पेड़ पौधों से हमारा रिश्ता माता-पिता व बच्चों के समान है। इस अभियान से जुड़कर शहर को हरा-भरा करने का कार्य किया जाएगा। मेरी सभी से अपील है कि एक एक पौधा जरूरी लगाए। उन्होंने परिषद की ओर से यहां पर वाटिकी में एक दर्जन पौधें रोपण कराने की घोषणा की। पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संकल्प वृद्धाश्रम की ओर से राकेश शर्मा ने यहां पर आए अतिथियों का स्वागत किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!