“विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया”
दिनाँक 5 जून, 2023 को ग्राम पंचायत गोलू खेड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण संगोष्ठी, पर्यावरण जागरूकता रैली, पौधारोपण, रंगोली, एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने की शपथ दिलाई गई ।

कार्यक्रम में समर्थन संस्था के क्षैत्रीय प्रबंधक जीत परमार के द्वारा बताया गया कि पर्यावरण की रक्षा हम सब के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए, ग्राम के प्रत्येक परिवार को 5 पौधे हर बारिस में लगाना चाहिए एवं उनकी देखभाल भी करना चाहिए, साथ ही हर घर में एक किचन गार्डन और एक सोखता पिट बनाना चाहिए, प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कपड़े के बैग का स्तेमाल करें और हमेशा स्टील या तांबे कि बॉटल का उपयोग करें I

कार्यक्रम में जनपद पंचायत इछावर के विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन कमल वर्मा जी द्वारा पर्यावरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए एवं ग्रामीण जनों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोलू खेड़ी के सरपंच मंसाराम मालवीय, सचिव सुरेश कुमार वर्मा, जीआरएस बलवान सिंह मेवाडा, सी एच ओ पुष्पा मालवीय, समर्थन संस्था से बलवान सिंह ठाकुर, अभिषेक परमार, धरम सिंह, लक्ष्मी वर्मा, सीमा वर्मा, मंजू मालवीय, ओम लता मालवीय, संगीता मालवीय,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्राम संगठन एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन बलवान सिंह ठाकुर द्वारा किया गया