August 3, 2026

नही बच पाई सृष्टि ज़िंदगी की ज़ंग हारी

0
b87843cb-a1ff-4400-8735-5a8d7d501868

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम मुंगावली में 300 फीट बोरवेल में गिरी ढाई साल की नन्ही बच्ची सृष्टि को नहीं बचाया जा सका। 50 घंटे के रेस्क्यू के बाद मासूम को बोरवेल से तो बाहर जरूर निकाला गया, लेकिन तब तक सृष्टि जिंदगी की जंग हार चुकी थी। वहीं बच्ची की मौत के बाद रेस्क्यू में जुटी टीम परिजनों और क्षेत्र के लोगों को गहरा सदमा लगा है। बता दें मंगलवार दोपहर से 300 फीट गहरे बोरेवेल में गिरी बच्ची को बचाने SDRF, NDRF, सेना की टीम और पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ था। जब इन सबके प्रयास के बाद भी बच्ची बाहर नहीं निकली तब दिल्ली की विशेष टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रोबोट के जरिए करीब 50 घंटे बाद बच्ची को बाहर निकाला गया ।बता दें कि सृष्टि 6 जून को दोपहर 1:00 बजे खेलते समय बोरवेल में गिरी थी। लेकिन दुखद खबर ये है कि उसे बचाया नहीं जा सका है। जैसे ही बोरवेल से बच्ची को बाहर निकाला गया तो उसे तुरंत ही एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। यहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण किए जाने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में 155 फीट की गहराई पर फंसी सृष्टि को दिल्ली की टीम ने रोबोट के जरिए निकाला है। यह बच्ची मंगलवार दोपहर बोरवेल में गिरी थी। दो दिन बाद उसे निकाला जा सका। लेकिन मासूम की जान नहीं बच पाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!