August 3, 2026

खाते में आएंगे हर महीने 1 हजार, जरूरतें होंगी पूरी, सपने होंगे साकार

0
0c7d2b68-48d0-4ed3-8725-8b8e327bfabe


रेहटी । ग्राम बोरी पीपालिया में सरपंच दीपक गौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता प्रजापति के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को स्वीकृत पत्र प्रदान किये। इन दिनों जिले भर में कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बहनों को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे है। इस मौके परग्राम सरपंच दीपक गौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेक योजना चला रहे है। लाडली बहना योजना महिलाओं को संबल प्रदान करेंगी। 10 जून से हमारी सभी लाड़ली बहनों के खाते में अब 1000 हर महीने मिलेंगे, हमारी बहनें इस राशि को अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति में उपयोग कर सकेंगी।

वही इस मोके पर सीता प्रजापति ने कहा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई इस लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

इस कार्यक्रम में
सचिवप्रवीण मालवीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोरी अर्चना गौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोंगरी शकुंतला गोस्वामी ग्राम की समस्त महिलाएं मोज़ूद रहे
322 स्वीकृति पत्र वितरित किए जिनमे कुंती विश्वकर्मा उषा गौर दुलारी बाई सुनीता विश्वकर्मा शोभा गौर संध्या गौर कविता गौर शिप्रा विश्वकर्मा संगीता विश्वकर्मा रजनी विश्वकर्मा ओमवती बट्टी सुनीता बट्टी आदि बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण किए

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!