August 3, 2026

भारत हॉस्पिटल में हर्ष उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
IMG-20230816-WA0002.jpg

रेहटी

देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। देशभर और प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज संग्रहण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।

इसी सिलसिले में रेहटी स्थित भारत हॉस्पिटल में भी ध्वजारोहण समारोह हुआ जिसने मुख्य अतिथि रहेटी नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति अर्चना राजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया इसके बाद उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीर सैनिकों की श्रद्धांजलि दी और उनके साहसपूर्ण किस्से साझा किए।
इस मौके पर भारत हॉस्पिटल के संचालक अशोक चंद्रवंशी ने कहा
स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशवासियों के दिलों में एक नई ऊर्जा की भावना को जागृत किया। यह मौका समय-समय पर हमें दिखाता है कि हमारी स्वतंत्रता की क़ीमत क्या है और हमें उसकी समर्पितता के प्रति पुनरावलोकन की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मरीजों को फल मिठाई बांटी गई
इस मौके पर दीपक चंद्रवंशी,धर्मेंद्र दीवान,शिवनारायण चंद्रवंशी ,अनिल चौहान,स्टाफ में डॉ सुभांकर वर्मन, डॉ विनोद यादव , रितु नगर ,संदीप विश्वकर्मा,रवींद्र मेहरा,रजनी मालवीय,उपस्थित रहे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!