मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी को देंगे 1007 करोड़ 22 लाख की सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे बुधनी पहुचेंगे बे वहा 1007 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
▪️ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में 714 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।
▪️ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज के अलावा 284 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भेरूंदा-रेहटी नेशनल हाईवे तथा 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से रेल्वे अंडर ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे।
◼️साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भव्य रोड शो एवं भव्य तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे और विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे
