स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में पौधा रोपण का आयोजन
रेहटी
रेहटी के नए बस स्टेंड स्थित नवीन पार्क में आजादी 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल की उपस्थिति, विशेष अतिथि रामगोपाल टेलर सहित सभी पार्षदों और गणमान्य नागरिको ने अपनी उत्कृष्टता के साथ, स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आजादी महोत्सव में नवीन पार्क में 75 पौधो का रोपण किया साथ ही शहीदों को नमन किया एवं शपथ दिलाई
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा
इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने अपने अनुयायियों को पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्णीयता के प्रति जागरूक किया और समुदाय के सदस्यों के बीच एकता का संदेश दिया कि उम्मीद करते हैं कि यह प्रयास एक स्वच्छ और हरित प्रदूषणमुक्त भविष्य की दिशा में प्रगति का संकेत है
इस सफल पौधा रोपण कार्यक्रम के माध्यम से, आम नागरिकों पार्षदों ने उपस्थित हो कर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को एक यादगार और प्रेरणास्त्रोत बनाया है।




