August 3, 2026

कंचन शर्मा को मिली बुधनी विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी,

0
IMG-20230915-WA0083.jpg


शर्मा की सक्रियता देख बुदनी की प्रभारी बनाया
बुदनी :मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 देखते हुए प्रदेश की समस्त विधानसभा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा विभा पटेल द्वारा प्रदेश की विधानसभा प्रभारीयो की सूची जारी की गई। जिसमे बुधनी विधानसभा की सक्रिय दबंग, महिला कांग्रेस नेत्री, एवम बुदनी विधानसभा की संभावित दावेदार महिला प्रत्याशी,श्रीमती कंचन शर्मा को बुधनी विधानसभा का प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है,
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल,ने सभी प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने विधानसभा में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, कमलनाथ ने जो 11 गारंटी देने का वचन दिये है, उनकी जानकारी समस्त महिलाओं को देना है। प्रदेश में
महिलाओ पर बढ़ते अत्याचार एवं आसमान छूती बढ़ती मंहगाई पर विधानसभा,में प्रदर्शन आयोजित करना है,साथ ही जिन ब्लाक में मण्डल एवं सेक्टर पर पदाधिकारी नियुक्त नहीं हुए हैं,वहां पर सक्रिय महिलाएं नियुक्त करवाना।विधानसभा में जाकर संगठन की मीटिंग करना, मीटिंग मे जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम एवं सेक्टर पर जिन महिलाओं की नियुक्ति की गई है एवं ब्लॉक पदाधिकारी उनकी बैठक आयोजित करना है।
इसके साथ ही 2023 विधानसभा चुनावों के लिए समय-समय पर जो निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त होंगे,उनके परिपालन में कार्य करना है। श्रीमती कंचन शर्मा के बुधनी विधानसभा प्रभारी जाने पर बनाए जाने पर, बुधनी में खुशी की लहर है, क्योंकि श्रीमती कंचन शर्मा बुधनी विधानसभा में एक सक्रिय महिला के रूप में शिवराज सिंह चौहान से खुलकर मुकाबला कर रही है, तथा जिला प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के हर कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान दे रही है, वही प्रदेश के तथा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से उनकी अच्छी खासी पकड़ रखती है और बुधनी विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना बायोडाटा भी सौपा है और बुधनी विधानसभा के विषय में उन्होंने चर्चा कर गतिविधि से अवगत भी कराया है, और राहुल गांधी से कहा कि की इस बार बुधनी विधानसभा से किसी भी महिला को उम्मीदवार बनाया जाए, क्योंकि प्रदेश में बढ़ती महंगाई की मार केवल महिलाएं ही झेल रही है, इसलिए उसका जवाब प्रदेश की आधी आबादी ही जीत के रूप में बदल सकती है, श्रीमती कंचन शर्मा के बुदनी विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर अनेक कार्यकर्ता ने बधाई दी एवं प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीता डिसूजा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल के प्रति आभार माना,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!