August 3, 2026

पत्रकार बलराम सिसोदिया का किया सम्मान

0
IMG-20240217-WA0056

दिनांक 17 फरवरी को ग्राम बोरना में स्व पंडित रामकुमार तिवारी जी के आठवें पुण्य स्मरण  में लगातार सातवें वर्ष निःशुल्क कन्या धर्म विवाह ,क्षेत्रीय प्रतिभा अलंकरण,अखिल भारतीय कवि सम्मेलन,का आयोजन तिवारी परिवार बोरना द्वारा कराया गया,आयोजन समिति के सचिव विक्रम तिवारी द्वारा बताया गया की इस बर्ष के आयोजन 15 अनाथ बेटियों का कन्यादान किया गया गया जिसमें तिवारी परिवार द्वारा 3 सोने की रकम 2 चांदी की रकम,कूलर,टी.वी,अलमारी,पलंगबिस्तर सहित,गैस चूल्हा,मिक्सी,51  ग्रहस्ती के बर्तन घड़ियां व अन्य उपहार दिए गए,कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा वर्चुअल आशीर्वाद दिया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉक्टर अतुल सेठा,कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान रहे क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान में मरणोपरांत स्व मधुकरराव हरणे नर्मदापुरम को अजातशत्रु नेता ,मारुति शिशर भैरूंदाको समाजसेवी,राधेश्याम बघेल बुदनी प्रशाशनिक ,विनय यादव बुदनी को पर्यावरण ,दिनेश वर्मा नीलकंठ को प्राकतिक खेती ,गंधर्व सिंह पटेल,नादनेरसामाजिक समरसता, सोनू चौबे बकतरा प्रिंट मीडिया,बलराम सिसोदिया रेहटी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,रामगोपाल चौहान ख़ैरिसिलगेना को शिक्षा,संतोष पांडे तिलड़िया गायन के क्षेत्र  में शाल श्रीफल ट्राफी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि अमित शर्मा,गाजियाबाद हरगोविंद परसाई पिपरिया संदीप गुरु बोरना,संजय सिंह बाबूजी  भोपाल,ऋतुराज गुर्जर शाजापुर,विजय विचित्र सतवास,विनीता धाकड़ ने अपने काव्य पाठ से नव विवाहित जोड़ो सहित परिजनों व उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध किया आयोजन में संतो की उपस्थिति में नव दंपतियों को रामचरितमानस की पुस्तकें भेंट की गई संतो द्वारा नव दंपति को आदर्श जीवन सेली परआशीष वचनों प्रदान किये गए आखिर में गुलाव पंखुड़ियों की बौछार कर बेटियों को नम आंखों से विदा किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!