रेहटी पुलिस द्वारा कार से 120 लीटर शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा जिले में अवैध शराब बैचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर 120 लीटर शराब एवं घटना प्रयुक्त कार को जप्त किया गया है ।
– दिनाँक 28/02/24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई टाटा जेस्ट कार के द्वारा कलवाना नहर के पास एक कार को टक्कर मार दिया जिन्हे कार चालक ने शासकीय अस्पताल नसरुल्लागंज में भर्ती कराया टाटा जेस्ट कार का चालक ने कार को नहर के किनारे वाहन को फसा दिया मौके पर टीम कलवाना नहर पर पहुचा मौके पर घेरा बंदी कर एक व्यक्ति नहर के पास से पकडा नाम पता पूछा जिसने अपना नाम कार क्रमांक DL 5 CG 3244 का चालक आशीष पिता विक्रम सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी महागांव जदीद थाना रेहटी का होना बताया एवं पूछताछ पर उसने कार में शराब रखी होना बताया और शराब लाने का जुर्म स्वीकार किया एवं बताये मेरा साथी सुशील निवासी कलवाना अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया हम दोनो ही शराब बैचने के लिए लाये थे । कार से 66 क्वार्टर आईबी अंग्रेजी शराब एवं 60 क्वार्टर एमडी विस्की एवं सादा सफेद 150 क्वार्टर ( 03 पैटी ) शील बंद एवं लाल मसाला देशी 04 पैटी (200 क्वार्टर) शील बंद एवं वियर पावर 04 पैटी (48 बाटल) शील बंद कुल 120 लीटर कीमती 66380 रुपये का पाया गया प्रथम दृष्टिया अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर कुल 120 लीटर शराब एवं घटना मे प्रयुक्त कार क्रमांक DL 5 CG 3244 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । अन्य आरोपी की तलाश जारी है एव शराब लाने के स्त्रोतो का पता लगाया जा रहा है ।
नाम आरोपी- आशीष पिता विक्रम सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी महागांव जदीद थाना रेहटी
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी उनि नंदराम अहिरवार, प्रआर. रामंमनोहर यादव, आर. संतोष कुमार, आर. विकाश नागर, आर. लवंकेश जाट, आर ओमप्रकाश इरपाचे, आर. रामूलाल उइके, आर. प्रवीण सोलंकी, सेनिक चन्दर सिंह , सेनिक अनोखीलाल, डायल 100 का चालक कपिल रघुंवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।
