August 3, 2026

लाडक़ुई में 500 रुपए में बनाया जा रहा था फर्जी जन्म प्रमाण

0

सिविल अस्पताल के आधार पंजीयन में पकड़ाया फर्जीवाड़ा, पुलिस ने किया 420 का मामला दर्ज

नसरुल्लागंज । क्षेत्र के समीप ग्राम लाडक़ुई में फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने का गौरखधंधा लंबे समय से चला आ रहा हैं, ऑनलाईन दुकान संचालक द्वारा गरीबों से मोटी रकम एठकर सरकारी फर्जी दस्तावेज बनाकर दिया जा रहा था, इसका खुलासा सिविल अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले ऑपरेटर ने किया।
जब इस मामले में संज्ञान लिया गया तो पता चला कि पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज बनाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
क्षेत्र के आदिवासी गांव इटावाखुर्द निवासी भुजराम पर्ते अपने 5 वर्षीय पुत्र राहुल पर्ते का आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचा। जहां उसने आधार पंजीयन केंद्र पर राहुल का जन्म प्रमाण पत्र ऑपरेटर गौरव दुबे को दिया। ऑपरेटर ने देखा कि जन्म प्रमाण पत्र में जो सील लगाई गई हैं वह सिविल अस्पताल की ना होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसरुल्लागंज की हैं तथा इसे जारी करने की दिनांक 25 जुलाई 2022 दर्शाई गई हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन सिविल अस्पताल में हुए दो साल से अधिक बीत चुके हैं। आधार पंजीयन ऑपरेटर ने बिना देर किये इसकी सूचना जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले सिविल अस्पताल के ऑपरेटर अंचल शर्मा को दी।
फरियादी अंचल शर्मा ने थाना प्रभारी को बताया वही थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने उक्त मामले में फरियादी की शिकायत के बाद लाडक़ुई पुलिस चौकी को सूचित किया और ऑनलाईन दुकान संचालक दीपक मीणा सहित दुकान में रखा लेपटॉप सहित अन्य सामग्री जब्त कर उसके विरूद्ध धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!