August 3, 2026

राजस्व महाभियान में 0.69 स्कोर के साथ सीहोर जिला प्रदेश में चौथे पायदान पर

रेहटी तहसील राजस्व महाभियान में 0.75 स्कोर के साथ जिले में अव्वल

0
8a03ec7e-81c5-4a3c-bb3f-b672eef69e03



राजस्व महाभियान के तहत कुल 5873 प्रकरणों का हुआ निराकरण

सीहोर,

प्रदेश के साथ ही जिले में 15 जनवरी से 10 मार्च 2024 की अवधि तक राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाभियान चलाया गया । राजस्व महाभियान के तहत नामान्तरण, बँटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक़्शे पर तरमीम सहित अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया । कलेक्टर  प्रवीण सिंह के निर्देशन में जिले में चलाये गये राजस्व महाभियान में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा तथा रेहटी तहसील राजस्व महाभियान में जिले में पहले स्थान पर है। 

कलेक्टर  प्रवीण सिंह ने बताया कि राजस्व महाभियान में सीहोर जिला 0.69 स्कोर के साथ प्रदेश मे चौथे पायदान पर रहा तथा रेहटी तहसील 0.75 स्कोर के साथ जिले में पहले पायदान पर रही ।  सिंह ने बताया कि राजस्व महाभियान के तहत कुल 5875 प्रकरणों में से 5873 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । श्री सिंह ने कहा कि राजस्व महाभियान के तहत जिले के राजस्व एवं संबंधित अधिकारियों ने अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया है । राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामवासियों के आवेदन लेकर निराकरण किया गया ।
राजस्व महाभियान में लंबित  प्रकरणों   का निराकरण

राजस्व महाभियान के तहत लंबित 1900 प्रकरण थे । इन सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया । इसी प्रकार जिले के कुल 10691 ग्रामों में शत प्रतिशत बी-वन का वाचन किया गया । जिले में अभिलेख दुरुस्त के सभी 238 प्रकरणों का निराकरण किया गया । इसी प्रकारण नामांतरण कि कुल 1097 से 1095 प्रकरणों में नामांतरण का कार्य किया गया । बंटवारे के 362 मामलों में सभी 362 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है । जिले में राजस्व अभियान के तहत सीमांकन के प्राप्त सभी 203 आवेदन पर सीमांकन का कार्य पूर्ण किया गया ।

राजस्व महाभियान के तहत नवीन प्रकरणों का निराकरण

इस राजस्व महाभियान के अन्तर्गत प्राप्त नवीन 4392 प्रकरणों में से 3975 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है । इसी प्रकार अभिलेख दुरुस्ती के 277 नये प्रकरणों में 276 प्रकरणों में दुरूस्ती का कार्य किया गया । नवीन नामांतरण के 3345 मामलों में 3105 प्रकरणों का निराकरण किया गया । नवीन सीमांकन के 264 में से 243 प्रकरणों में सीमांकन का कार्य कर दिया गया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!