August 3, 2026

प्रधानमंत्री ने 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की 6000 रेलवे परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास किया

0



सिहोर  स्‍टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ

सीहोर,12 मार्च ,2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की 6000 रेलवे परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास किया गया । विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह देशभर में 764 स्थानों पर आयोजित किया गया ।

समारोह को स्टेशनों पर 10,000 डिजिटल स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीम किया गया । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए । मंडल में रतलाम स्टेशन के जन औषधि केंद्र व धोसवास गुड्स शेड का लोकार्पण किया गया । इस दौरान मंडल के अंतर्गत 14 एक स्टेशन एक उत्पाद स्टालों का भी शुभारम्भ किया गया । जिसमें मंडल के अंतर्गत इंदौर के अलावा नीमच, मंदसौर, रतलाम, चंदेरिया, चितोरगढ़, निंबाहेड़ा, दाहोद, डॉ अम्बेडकर नगर, सीहोर, देवास, मक्सी, उज्जैन व नागदा स्टेशन की स्टॉल शामिल थी । इस अवसर पर दाहोद वर्कशॉप में दाहोद लोको मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भी शुभारंभ किया गया । इस मौके पर रतलाम मंडल के सिहोर  स्‍टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का भी शुभारंभ किया गया ।

‘एक स्टेशन एक उत्पाद’  आउटलेट

रेल मंत्रालय ने भारत सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (ओएसओपी) योजना शुरू की है । इस योजना का उद्देश्य देश भर के रेलवे स्टेशनों पर बिक्री आउटलेट के प्रावधान के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों, हथकरघा बुनकरों, शिल्पकारों आदि को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करना है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!