अभिनव और रागिनी ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि
सीहोर। विगत दिवस देश की राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सीहोर नगर निवासी अभिनव शर्मा एवं रागिनी शर्मा द्वारा पीएचडी उपाधि प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया गया। अभिनव और रागिनी वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटोग्राफर राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु की संतान है। कार्यक्रम के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में अनेक लोगों को उपाधि का प्रमाण पत्र दिया गया।
वर्तमान में अभिनव शर्मा केन्द्रीय विद्यालय झांसी में एवं रागिनी शर्मा केन्द्रीय संस्कृत कालेज बाग सेवनिया भोपाल में अस्टिेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित सर्व ब्राह्मण समाज ने बधाई दी है। आगामी दिनों में जिला संस्कार मंच के द्वारा अभिनव और रागिनी का सम्मान किया जाएगा।
०००००००००००००००००००

