पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का जन्म दिन उत्साह के साथ मनाया गया
सीहोर। शहर सहित आस-पास के स्थानों पर रविवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय का जन्म दिन आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय ने अपने दिन की शुरूआत भगवान श्री गणेश के दर्शन के साथ की और इसके बाद सुबह से ही उनके निवास पर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के अलावा क्षेत्रवासियों ने बधाई। इसके पश्चात शहर के इंदौरा-भोपाल हाई-वे स्थित क्रिसेंट रिसोर्ट पर जन्म दिन के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। जोकि देर शाम तक चलता रहा। इसके पश्चात मेन रोड स्थित कार्यालय पर भी क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर बधाई दी और श्री राय के दीर्घायु की कामना की।

