August 3, 2026

कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
मतदान करने आने वाले मतदाताओं का न हो कोई परेशानी. कलेक्टर  सिंह
मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0
कलेक्टर8408571521264589492.

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी ने 18-विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत इछावर एवं भेरूंदा विधानसभा क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये।

कलेक्टर  सिंह एवं एसपी  मयंक अवस्थी ने मतदान केन्द्र कांकरखेड़ा-1 एवं मतदान केन्द्र कांकरखेड़ा-2 श.उ.मा.वि.इछावर-1 एवं इछावर-2 नालंदा, भाऊखेडी, लसूडियाकांगर, बोरदीकला-1 एवं बोरदीकला-2 और नादान सहित अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर  सिंह ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मतदान करने आने वाले मतदाताओं के लिए पेयजल एवं छाया के लिए टैंट के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मतदान केन्द्रों में पेयजल, बिजली, पंखा, फर्नीचर, और दिव्यांगों के लिए रैम्प, मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, शौचालय, साफ.सफाई तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  सिंह ने रिटर्निंग अधिकारीए सहायक रिटर्निग अधिकारी तथा बीएलओ से संबंधित मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या गत मतदान के प्रतिशत तथा स्वीप गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

एसपी  मयंक अवस्थी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा सेक्टर अधिकारियों से संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने तथा असामाजिक एवं अवांछित व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। बाहरी व्यक्तियों के आगमन एवं उनकी गतिविधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान कर सके इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आदर्श आचार संहित का कढ़ाई से पालन किया जाए

मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने उपस्थित अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण करें तथा शासकीय सम्पत्ति को विरूपित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करें। उन्होंन कहा कि शासकीय सेवक स्वयं भी आदर्श आचार संहित का पालन करें।

कलेक्टर-एसपी ने की मतदान की अपील

मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर  सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील और कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट बहुमूल्य है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी की मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है। मतदाताओं से आगामी 7 मई एवं 13 मई को अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान करने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!