कलेक्टर ने चखा मध्याह्न भोजन, उपस्थिति कम व सफाई न मिलने पर जताई नाराजगी


कलेक्टर ने देखी मध्यान भोजन के गुणवत्ता
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह जिले के भ्रमण के दौरान जिले के अनेक मतदान केन्द्रों का दौरा कर निरीक्षण किया गया इसी श्रृखला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में उन्होंने भोजनशाला का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राएं जहां भोजन ग्रहण करते है वहां जाकर स्वयं भोजन चख कर गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही उन्होंने दिए जाने वाले मध्यान भोजन के बारे एवं प्रतिदिन के भोजन के मीनू के बारे में छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए की निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन दिया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की।
स्कूलों में कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने चार प्रधानध्यापको को नोटिस
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2024 से प्रवेश प्रारंभ प्रक्रिया का अवलोकन किया और निर्देश दिये की नवीन शिक्षा सत्र में समस्त स्कूलों में बच्चों को नवीन कक्षाओं में अधिक से अधिक प्रवेश दिये जाना सुनिश्चित किया जायेगा और नव प्रवेशित बच्चों को स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया जाये। कलेक्टर सिंह के भ्रमण के दौरान शासकीय शाला कांकरखेड़ा, शा.शाला लसुड़लिया कांगर, बोरदीकला, नादान स्कूल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों की बहुत कम उपस्थिति पाई जाने एवं स्कूलों में साफ-सफाई और अतिक्रमण की जानकारी पाई जाने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये कांकरखेड़ा के प्रभारी प्रधानध्यापक, और शासकीय माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानध्यापक श्री रामसिंह ठाकुर, स्वरूप सिंह गोफनिया और तुकाराम सनोटिया कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जमील खान, जनपद सीईओ सुश्री शिवानी मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।