August 4, 2026

सोमवती अमावस्या आज: आंवलीघाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं  पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस, प्रशासन की नजर –

0
img-20240407-wa00562518821617527308537


– जिलेभर के थानों से बुलाया गया पुलिस बल, गोताखोर रहेंगे तैनात
फोटो नंबर 11 सीहोर.आंवलीघाट पर रविवार को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पुलिस ने कंट्रोल रूम भी बनाया है।
. विशेष संयोग में सोमवार को आई सोमवती अमावस्या पर जिले के रेहटी क्षेत्र के प्रमुख आंवलीघाट पर नर्मदा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना करने एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पुलिस-प्रशासन ने इसके चलते घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सहित अन्य व्यवस्था की है। जिससे कि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। घाट पर एक दिन पहले रविवार को ही सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था, जो निरंतर रात तक जारी रहा।
आंवलीघाट पर सोमवती अमावस्या पर व्यवस्था बनाने, निगरानी करने रेहटी सहित जिलेभर के थानों से करीब 200 पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। नदी में कोई डूबा तो उसे बचाने 10 गोताखोर, एसडीआरएफ टीम की मौजूद रहने के साथ चार नाव रहेगी। घाट पर व्यवस्था बनाने के लिए कई जगहों पर बेरीकेडिंग भी की गई है। पुलिस ने आंवलीघाट आने वाले श्रद्धालुओं के छोटे, बड़े वाहन खड़ा करने लंबी-चौड़ी पांच जगहों पर पार्किंग बनाई है। वही कोई समस्या या शिकायत है तो कंट्रोल रूम भी बनाया है।
भारी वाहनों की नो इंट्री
भीड़ को देखते हुए बुदनी, गोपालपुर, सिवनी मालवा सहितअन्य जगह से भारी वाहनों के आंवलीघाट तरफ आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को पुलिस  डायवर्ट कर दूसरे रास्ते से निकालेगी। रविवार को दिनभर पुलिस व्यवस्था जुटाने में लगी रही।  जिससे कि सोमवार को आंवलीघाट आए श्रद्धालु आसानी से नर्मदा नदी में स्नान कर सकें।
इन जगहों पर भी पहुंचेंगे श्रद्धालु
जिले में अमावस्या पर्व को श्रद्धालु उत्साह से मनाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसका सबसे अधिक महत्व माना जाता है। अमावस्या शनिवार या फिर सोमवार को विशेष संयोग में आती है तो इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार सोमवार को सोमवती अमावस्या आई है। इस अमावस्या पर हर कोई घाट पर स्नान करना सौभाग्य मानता है। यही वजह है कि आंवलीघाट के अलावा श्रद्धालु भैरुंदा के नीलकंठ घाट,   जावर क्षेत्र के देवबड़ला कुंड सहित अन्य घाटों पर पहुंचेंगे। कुछ श्रद्धालु निजी वाहन तो कोई बस में सवार होकर देवास जिले के नेमावर भी स्नान करने जाएंगे। आष्टा के पंडित मनीष पाठक ने बताया कि अमावस्या पर विशेष संयोग में स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है।
वर्जन…
आंवलीघाट पर नर्मदा नदी में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के सोमवार को सोमवती अमावस्या पर पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए हमारी तरफ से सभी व्यवस्था कर ली गई है।
राजेश कहारे, थाना प्रभारी थाना रेहटी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!