गुड़ी पड़वा पर बुधनी से चुनाव प्रचार का बिगुल बजाएंगे प्रताप भानु शर्मा
33 बर्ष बाद भी मोबाईल पर आवाज सुनकर पहचान लेते हैं कार्यकर्ता को प्रताप भानु शर्मा
बुदनी: लोकसभा 2024 के चुनाव में विदिशा सीट पर पूरे देश की निगाहें रहेंगी, क्योंकि इस सीट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस के सरल स्वभाव के एवं पूर्व में विदिशा सीट से 10 साल लगातार सांसद रहे,
प्रतापभानु शर्मा से मुकाबला होगा, वर्तमान में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी तथा बुधनी में केंद्र की अनेक योजना का बहुत ज्यादा लाभ बुदनी की जनता को नहीं मिल सका ।इस कारण विदिशा सीट का चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है, कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा 9 अप्रैल से बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार का बिल्कुल बजाएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे एवं आम जनता से रूबरू भी होंगे, प्रताप भानु शर्मा 33 साल बाद विदेशी सीट पर कांग्रेस का एक सिपाही बनकर मुकाबला करेंगे, शर्मा एक ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्हें तीन पीढ़ी अच्छी तरीके से जानती है कुछ लोग उन्हें सूरत से जानते हैं तो कुछ लोग उन्हें नाम से जानते हैं इसलिए शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं है, और सबसे बड़ी बात यह है कि 33 साल बाद भी वह अपने कार्यकर्ता से बात करते समय मोबाइल पर आवाज सुनकर ही कार्यकर्ता को पहचान जाते हैं, बुधनी में सिंचाई योजना के अंतर्गत अनेक नहर के माध्यम से अनेक खेतों में पानी पहुंचाने का काम उनके सांसद कार्यकाल में हुआ है आज भी जनता प्रतापभानू शर्मा को भुला नहीं पाई, बुधनी के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 4 अप्रैल को प्रताप भानु शर्मा के आगमन पर एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग में अधिक से अधिक लोगों की पहुंचने की अपील की है।
