हाईस्कूल एवं हॉयर सेकेण्ड्री में सीहोर जिले ने प्राप्त किया 7 वॉ स्थान।
सीहोर,24 अप्रैल,2024
माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र भोपाल द्वारा वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शिक्षा मंडल द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर सीहोर जिले ने हाईस्कूल एंव हॉयर सेकेण्ड्री परीक्षा में 7 वॉ स्थान प्राप्त किया।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले का शिक्षण स्तर बेहत्तर बनाने के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय तौमर बताया कि दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के परीक्षण परीणम घोषित होने के उपरांत जिले के हाईस्कूल एवं हॉयर सेकेण्ड्री में सीहोर जिले ने प्रदेश में 07 वॉ स्थान प्राप्त किया हे। राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में हाईस्कूल में श्लोक प्रजापति नूतन बाल विद्या मंदिर सीहोर ने 488 अंक लेकर सातवाँ स्थान प्राप्त किया। हॉयर सेकेण्ड्री की प्रावीण्य सूची में सीहोर जिले के 3 छात्रों ने विभिन्न संकायो में अपना स्थान बनाया। कला समूह में सुमित नागर शा. सी एम राईज उमावि इछावर 478 अंक लेकर नौवां स्थान, वाणिज्य समूह में राज रावत विद्यासागर अकादमी भैरूंदा, 477 अंक लेकर सातवाँ स्थान, कृषि समूह में राधवेन्द्र निमोदा शा. सी एम राईज उमावि भैरूंदा ने 471 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।जिले का परीक्षा परिणाम निम्नानुसार है।
क्र परीक्षा का नाम दर्ज छात्र संक्ष्या परीक्षा में सम्मिलित छात्र प्रथम श्रेणी तद्वतीय श्रेणी तृतीय श्रेणी प्रतिशत 2023 प्रतिशत
2024 राज्य स्तरीय सूची
1 10 वीं 19976 19882 9062 4467 55 68.32 72.70 सातवाँ
2 12 वीं 16340 16270 8833 2987 8 72.70 59.91 सातवाँ