सीहोर में मजदूर की बेटी ने दिखाया साहस, दूल्हे ने मांगा दहेज तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार
सीहोर
सीहोर में एक मजदूर की बेटी द्वारा दहेज लोभियों को सबक सीखाने का मामला सामने आया है सीहोर में एक शादी में दूल्हे द्वारा दहेज में पांच लाख रुपए मांगे गए इसके बाद दुल्हन ने साहस दिखाया और शादी करने से इनकार कर दिया नाराज बारातियों ने दुल्हन के घर पर तोड़फोड़ और मारपीट की है
दरअसल सीहोर के गंज निवासी प्रिया सूर्यवंशी का रिश्ता ग्यारसपुर विदिशा के घनश्याम अहिरवार से हुआ था मंगलवार रात को प्रिया और घनश्याम की शादी थी, बड़ी धूमधाम से बारात लगाई गई बारात के बाद तिलक में दुल्हन के पिताजी ने दूल्हे को 21000 रुपए दिए परंतु दूल्हा इतने पैसे से खुश नहीं हुआ और दहेज में 5 लाख रुपए और फोर व्हीलर गाड़ी मांगने लगा, दुल्हन के पिताजी ने पैसे नहीं होने की बात कह कर दूल्हे से कई मिन्नत की परंतु दहेज लोभी दूल्हा दहेज के लिए अड़ गया जैसे ही यह बात दुल्हन प्रिया को पता चली दुल्हन ने साहस दिखाया , और शादी से इनकार कर दिया इसी से नाराज होकर दूल्हे एवं बारातियों ने दुल्हन के घर पर तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी, जिससे कई लोगों को चोटे आई है, दुल्हन प्रिया सूर्यवंशी ने कहा कि शादी के दौरान दूल्हे एवं बाराती सभी नशे में थे और हमसे 5 लाख और गाड़ी की मांग कर रहे थे मेरे पिताजी मजदूर है इसलिए हम इतने पैसे की व्यवस्था नहीं कर सकते थे
और ऐसे दहेज लोभियों से मुझे शादी नहीं करनी थी इसलिए मैंने शादी से इनकार कर दिया है,
मामले के बाद शिकायत दुल्हन पक्ष ने कोतवाली थाने में की है
फिलहाल दूल्हा फरार बताया जा रहा है
फिलहाल पुलिस ने मामले पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है