August 3, 2026

अनुसूचित जनजातीय के विद्यार्थियों से JEE, NEET, CLAT की तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित
ऑनलाईन आवेदन 30 अप्रैल तक

0


सीहोर
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित आकांक्षा योजना अर्न्तगत विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किया जाना हे। जिला आयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने जानकारी दी कि आकांक्षा योजना अंर्तगत वर्ष 2024-25 के लिए JEE, NEET, CLAT की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों से 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
जिला आयोजक ने बताया कि आकांक्षा योजना अंर्तगत 2024-25 में 400 विद्यार्थियों का चयन कर JEE की कोचिंग भोपाल में,  200 विद्यार्थियों का चयन कर NEET की कोचिंग इंदौर में, एवं 200 विद्यार्थियों का चयन कर CLAT की कोचिंग जबलपुर में प्रदान की जावेगी। चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा, पुस्तकें एवं स्टेश्नरी, टेबलेट एवं अध्ययन के लिए इंटरनेट डाटाप्लान की सुविधा निशुल्क प्रदान की जायेगी। इस योजना में वर्ष 2024-25 में कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने वाले अर्थात कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण जनजाति वर्ग के विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगें। चयनित विधार्थियों को कक्षा 11-12 वीं में विद्यालय में प्रवेश के साथ JEE, NEET, CLAT की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए दो वर्ष की निशुल्क कोचिंग प्रदाय की जावेगी।
पात्रताऐं
जिला आयोजक ने पात्रा संबंधी जानकारी में बताया कि आवेदक म.प्र.का मूल निवासी एवं जनजाति वर्ग का सदस्य होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतो वार्षिक आय 6.00 लाख से अधिक न हो, आवेदक ने 60 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक के साथ कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण की हो, कोचिंग संस्था द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया जायेगा। कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल https://www.tribal. mp.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन 30 अप्रैल,2024 तक कर सकते है। ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें। ऑनलाईन आवेदन के संबंध में किसी प्रकार की समस्या हो तो विभागीय हेल्पडेस्क के टोल फ्री नंबर 1800-2333-951 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!