August 3, 2026

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए  MPTAASC पोर्टल पर आवेदन 30 अप्रैल तक

0


सीहोर
जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं शैक्षणिक सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लिये MPTAASC पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता एप्लाई एवं अपलोड (नवीन एवं नवीनीकरण) के लिए 30 अप्रेल 2024 तक के लिये आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है।
जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग ने सभी संबंधित प्रमुखों को पत्र के माध्यम से कहा है कि विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत आवेदन नहीं कर पाने के कारण अब समस्त संस्थायें यह सुनिश्चित करें कि उनकी संस्था में अध्ययनरत कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित न रहे। निर्धारित नवीन तिथि तक अनिवार्यतः समस्त पात्र विद्यार्थियों से एप्लाई कराना सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय-सीमा के बाद कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से छूट जाता है तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सम्बंधित संस्था, विद्यार्थी की होगी जिन संस्थाओं द्वारा समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं की जावेगी उन सभी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाकर कार्यवाही की जावेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!