August 4, 2026

कांग्रेस को लगा एक और झटका नरेंद्र यादव ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

0
img-20240503-wa01002021099234544179686


रेहटी- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जहां झटके पर झटके लग रहे हैं और कांग्रेस नेता सहित कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसी कड़ी में विदिशा संसदीय क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान रेहटी में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे यहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली बता दे की वरिष्ठ नेता नरेंद्र यादव कांग्रेस में एनयूएसआई के सीहोर जिले के अध्यक्ष एवं नगर परिषद रेहटी में दो बार पार्षद रहे साथ कांग्रेस द्वारा उन्हें एक बार नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में टिकट दिया था। वही नरेंद्र यादव से चर्चा के दौरान नरेंद्र यादव ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी की नीति नीति एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा में शामिल हुआ हूं। विदिशा सांसद की क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नरेंद्र यादव को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहन कर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!