August 3, 2026

पत्रकार साथियों के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचे  ,- नरेंद्र यादव श्रमजीव पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष

0
img-20240520-wa00512971854512879134898


मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई आष्टा की बैठक संपन्न

बैठक में जावर ,आष्टा की कार्यकारिणी का भी हुआ गठन


। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई आष्टा की एक बैठक शहर के कन्नौद रोड मोहनी रेस्टोरेंट पर इकाई के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला महामंत्री गजराज सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में श्रमजीव पत्रकार संघ  इकाई सीहोर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि मैं पत्रकार साथियों के लिए 24 घंटे खड़ा रहूंगा मेरा यही प्रयास रहेगा कि जिले भर के पत्रकार साथियों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें सरकार तक पहुंचे यादव ने आष्टा ब्लॉक इकाई एवं जावर ब्लॉक इकाई की नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की और सभी पत्रकार साथियों को एक अच्छे कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम में इकाई के जिला महामंत्री गजराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हमें पुराना नजरिया बदलना होगा अब पत्रकारिता आधुनिक युग की ओर जा रही है सभी पत्रकारों को एकजुट होकर खड़े होने की आवश्यकता है क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ और जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वर वैष्णव ने कहा कि हम सबको एक मत होकर कार्य करना होगा तभी हम सफल होंगे हमारा संगठन मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है यही हमें सबसे बड़ी खुशी की बात है कि हम उसके सदस्य हैं मेरा सभी साथियों से यही आग्रह है कि अब एकजुटता का समय आ गया है और सब एकजुट हो जाएं पिछले माह हमने 1 में को हर वर्ष जिला स्तर पर ज्ञापन सौपकर पत्रकारों की विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाते हैं और उनमें से कुछ मांगे सरकार ने मांग भी ली हे यही हमारे संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में ज्योतिष आचार्य पंडित अमित तिवारी ने कहा कि आष्टा ब्लॉक इकाई ने एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया उसके लिए पूरी कार्यकारिणी के सदस्यों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं उन्होंने कहा कि अब पत्रकारिता डिजिटल युग की ओर जा रही है इसमें कुछ समस्या भी आ रही है लेकिन हम सबको मिलजुल कर साथ चलना है मेरे लायक जो भी पत्रकार साथियों का काम हो में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा।

कार्यक्रम में यहां भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीहोर जिला इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र  यादव, जिला महामंत्री गजराज सिंह चौहान ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमलेश्वर वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान आष्टा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष सतीश जोशी ,जावर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष रूपचंद जैन, पंडित अमित तिवारी,आष्टा प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबू पांचाल, श्याम शर्मा सलिल, आनंदीलाल सोनी, राकेश बैरागी ,शैलेश शर्मा, राजेश सोलंकी, कैलाश अजनोटिया, धनंजय जाट, सोहन श्रीवास्तव,  संतोष चौहान , कृष्ण वर्मा कोटरी,बाबू सिसोदिया, जावर ब्लॉक से मुकेश सोनी , कमलेश खत्री, रोशन विश्वकर्मा सहित जिले भर के बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश शर्मा ने किया आभार राकेश बैरागी ने व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!