August 4, 2026

शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की तर्ज पर बनेगा मिनी साईं मंदिर का गोल्ड प्लेटेड सिंहासन

0
sai dam 023171431614397018022.



भक्तों का बनेगा आकर्षण, इसी सप्ताह से शुरू होगा गोल्ड प्लेटेड सिंहासन का काम
मिनी शिर्डीधाम में गोल्ड प्लेटेड का सिंहासन बनेगा आकर्षण का केन्द्र, शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की तर्ज पर बनेगा सिंहासन
सीहोर। चाणक्यपुर ी कॉलोनी स्थित मिनी शिर्डी धाम का मंदिर अब बाबा के गोल्ड प्लेटेड सिंहासन से शीघ्र ही जगमगाने लगेगा। शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की तर्ज पर यहां का मिनी शिर्डी धाम का सिंहासन  हुबुहू आकार लेगा। भक्तों के लिए भव्य और आकर्षण का केन्द्र  सिंहासन का कार्य इसी सप्ताह से शुरू होने जा रहा है, जो उज्जैन के महांकाल सहित अनेक मंदिरों में काम करने वाली इंदौर की कंपनी द्वारा किया जाएगा।
चाणक्यपुरी कॉलोनी में स्थित मिनी शिर्डी धाम सालभर भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। भक्तों का कहना है कि यहां साईं बाबा की प्रतिमा में इतना तेज है कि एक झलक पाते ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इसके कारण यहां भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अलावा देशभर के भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। मिनी शिर्डी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बसंत दासवानी, अजय तिवारी, संजय जोशी ने बताया कि मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए समिति ने साईं बाबा का सिहांसन शिर्डी के साईं बाबा के मंदिर की तर्ज पर सौन्दर्यकरण कराने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मिनी साईं बाबा के सिंहासन का कार्य महांकाल मंदिर उज्जैन सहित अनेक मंदिरों में सिल्वर और गोल्ड की नक्कासी और सौन्दर्यकरण का काम करने वाली बाबा श्री कंपनी इंदौर को दिया गया है। सिंहासन का कार्य इसी सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। मिनी शिर्डी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बसंत दासवानी के अथक प्रयासों से साईं बाबा मंदिर का सिंहासन का वर्क यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
बाबाश्री कंपनी के ऑनर महेश शर्मा, दिपिन शर्मा ने बताया कि मिनी शिर्डी धाम सिंहासन के सौन्दर्यकरण का कार्य गोल्ड प्लेटेड (पीतल पर स्वर्ण की पॉलिश)से किया जाएगा। सिंहासन के कार्य हुबुहू शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की तर्ज होगा। सिंहासन के कार्य में करीब 90 किलो पीतल का उपयोग होगा

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!