नारद जयंती के अवसर पर राष्टीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया

रेहटी में राष्टीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नारदजी की जयंती पर पत्रकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रमों में पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में. नीरज त्रिपाठी संघ सह करवा जिला बुधनी ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सत्य को सामने लाने का कार्य है और इसमें पत्रकारों की भूमिका अहम है जिसमें विभिन्न मीडिया संगठनों और पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई ।इस समारोहों में न केवल पत्रकारों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, बल्कि उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार के उपायों पर भी चर्चा की गई।
सम्मानित किए गए पत्रकारों में गजराज सिंह चौहान, शंभू सिंह राजपूत ,नरेंद्र यादव, कमलेश वैष्णव, बलराम सिसौदिया, मुकेश मेहता।
एंव संघ परिवार दुर्ग पाल सिंह जी भाटी जिला प्रचार प्रमुख जिला बुधनी.
आलोक जी यादव जिला सह प्रचार प्रमुख जिला बुधनी
अभिषेक जी यादव खंड कार्यवाह रेहटी
आशीष जी साहू खंड प्रचार प्रमुख रेहटी
अविनेश जी मालवीय नगर प्रचार प्रमुख रेहटी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे