August 4, 2026

दर्जी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरूटेकचंद जी महाराज का 276 वां भव्य जन्मोत्सव

0
2253ce12-124c-41ed-a2ab-b657bb3f7ce8



आज समाज जनों द्वारा निकाली जाएगी भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज एवं श्री दामोदर तरूण फैंस क्लब दर्जी समाज के तत्वाधान में श्री श्री गुरु टेकचन्द जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर डीजे, बैंड-बाजे और डोल-नागड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा शहर के छावनी स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर से शाम चार बजे निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शुगर फैक्ट्री स्थित सुंदर गार्डन पहुंचेगी। जहां पर महाराज की आरती के पश्चात भोजन-प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समाज के द्वारा शहर भर में समाजजनों के अलावा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है। 
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संतोष राठौर एवं विनीत गोयल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गुरू टेकचंद जी महाराज का 276 वां भव्य जन्मोत्सव 23 मई को स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से मनाया जा रहा है। गुरू महाराज के सम्मान में सभी समाज जन अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान सायं 4 बजे मंगल कर अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पधारें। कार्यक्रम में ड्रेस कोड महिलाओं के लिए पीली साड़ी एवं पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा सफेद वस्त्र रहेगा। चल समारोह अध्यक्ष अखलेश सोलंकी ने बताया कि चल समारोह में शामिल होकर उक्त कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर सामाजिक एकता का परिचय दें एवं आस-पास रहने वाले स्वजातीय बंधुओं को भी साथ लेकर आयें। श्री गुरुटेकचंद जी महाराज की शोभा यात्रा समय शाम 4.00 बजे से स्थानीय जगदीश मंदिर चौराहा सब्जी मण्डी से सुन्दर गार्डन तक निकाली जायेगी। श्री गुरुटेकचंद महाराज की आरती रात्रि 7.30 बजे तत्पश्चात भोजन प्रसादी होगी। इस आयोजन के मुख्य संरक्षक श्यामदयाल मेहता अध्यक्ष (श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दजऱ्ी समाज, सीहोर), मनोज मकवाना अध्यक्ष (श्री दामोदर तरुण संघ, सीहोर), श्रीमती अनिता गोयल अध्यक्ष (रुकमणि महिला मंडल) श्री बाबूलाल माहेश्वरी अध्यक्ष (दामोदर वंशीय साख समिति मर्या. सीहोर) समस्त संगठनों की कार्यकारणी श्री दामोदर तरुण फैंस क्लब संरक्षक मण्डल विनीत गोयल, अशोक पडि़हार (चाचा), हरीश परमार ,उमेश चावड़ा, रवि महेश्वरी, अनिल सोलंकी, अमित महेश्वरी ,अध्यक्ष संतोष सेमल्या राठौर, चल समारोह अध्यक्ष अखलेश सोलंकी (सोलंकी ऑप्टिकल), सचिव राहुल परमार, अरुण चावड़ा ,शिवम पडि़हार, रोहित सोलंकी संयोजक उपेश महेश्वरी, नवीन सोलंकी ,कोषाध्यक्ष प्रभात महेश्वरी, अंकुश महेश्वरी ,सह सचिव जतीन मकरैया, लोकेन्द्र आर्य मिडिया प्रभारी चल समारोह अध्यक्ष अखलेश सोलंकी दीपेश महेश्वरी, मयंक पडि़हार, राहुल राठौर मंच अखलेश महेश्वरी, राकेश परमार, सुशील राठौर, नितिन राठौर, अभिषेक चावड़ा, पवन राठौर, कन्हैया राठौर, ओम आर्य, आयुष गोयल, दीपक गेहलोत, सागर सिसौदिया अजय महेश्वरी, जितेन्द्र सोलंकी, भूपेन्द्र महेश्वरी, किंवक परिहार, नितिन राठौर, विपिन परिहार आशीष महेश्वरी, हिमांशु महेश्वरी, अनिल सिंदुरिया, अमित राठौर, शुभम सिसोदिया, लव चावड़ा राहुल महेश्वरी, पियूष राठौर, छर्ष मंडेचरी, अंशुल मंदेश्वरी, रिषभ मकवाना, रूपेश महेश्वरी, सोम आर्य, अंकित सोलंकी, यश चावड़ा, हितेश परमार, गोपाला राठौर, सचिन महेश्वरी, हर्ष महेश्वरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!