एसबीआई की सलकनपुर शाखा देवी लोक का शुभारंभ
रेहटी । बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा देवलोक सलकनपुर का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एमपीसीजी चंद्रशेखर शर्मा के आतिथ्य में किया गया। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की एसबीआई शाखा के बाद दूसरी धार्मिक स्थल की सबसे बड़ी शाखा का आज शुभारंभ हुआ है एसबीआई की शाखा के श्री गणेश से व्यापारिक दृष्टि से सलकनपुर के थोक एवं फुटकर व्यापारियों को तो लाभ होगा साथ ही देवी जी मंदिर ट्रस्ट एवं कन्वेयर रोपवे सर्विस जैसी बड़ी संस्थाओं को भी इस शाखा से लाभ होगा। स्थानीय व्यापारी दीपक मालवीय एवं राकेश मालवीय ने बताया कि एसबीआई की शाखा से प्रतिदिन के ट्रांजैक्शन मैं व्यापारियों को लाभ होगा इससे पूर्व व्यापारी 7 किलोमीटर बायां की शाखा एवं 7 किलोमीटर रेहटी की शाखा में अपना पैसा जमा करने जाते थे जहां घटना की आशंका व्यापारियों को साथ बनी रहती थी परंतु स्थानीय शाखा के शुभारंभ से अथाह लाभ होगा। देवीजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने कहा कहा कि लंबे समय से सलकनपुर में इस ब्रांच की मांग मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही थी जो आज अपने आप में बड़ी उपलब्धि है सलकनपुर व्यापारिक स्थल होने के साथ पर्यटन स्थल भी है जहां लाखों श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए आते है वहीं सलकनपुर के आसपास बड़ी संख्या में समृद्ध किसानों का एक बड़ा समूह है जिन्हें एसबीआई की शाखा से अति लाभ होगा। इस अवसर पर कुंदन ज्योति महाप्रबंधक भोपाल, लोकेश चंद उपमा प्रबंधन भोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एसडी मिश्रा, मुख्य प्रबंधक संचालक धीरज कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक क्रेडिट सुजीत कुमार, मुख्य प्रबंधक मूल्य संबर्धन सेवा दीपेश श्रोती,राहुल नगर , शाखा प्रबंधक देवी लोक शाखा शैलेंद्र पाटीदार सहित एसबीआई ब्रांच का स्टाफ उपस्थित था। वही भारतीय जनता पार्टी के बुधनी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन के बाद एसबीआई की ब्रांच देवी लोक के लोकार्पण में बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव पहुंचे थे उनके साथ सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर चंद्रवंशी के साथ क्षेत्र के तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

