August 3, 2026

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन सलकनपुर में आयोजित
क्षेत्रीय विधायक सहित नेताओं ने सिखाई संगठन की बारीकियां

0
img-20250409-wa01169126807217108984072.jpg



कहा पार्टी की उपलब्धियों आम जन तक पहुंचे ।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधनी विधानसभा के समस्त सक्रिय  सदस्यों का सम्मेलन बुधवार को देवी धाम सलकनपुर की धर्मशाला में मंडल सलकनपुर में आयोजित किया गया जहां बुधनी क्षेत्र के विधायक रमाकांत भार्गव सहित क्षेत्र के वर्ष नेताओं ने सरकार की । सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित सभी सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक रमाकांत भार्गव ने कहां कि अगर संगठन मजबूत है तो पार्टी मजबूत होगी  हमें पूरी दृढ़ता और मजबूती से हमारी पार्टी की उपलब्धिओ की जानकारी बूथ स्तर तक के आम जन को जानकारी होनी चाहिए । जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी बनने के बाद से अब तक पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। यह सब आप जैसे सकरी कार्यकर्ताओं की बदौलत संभव हो सका है। वही कार्यकर्ताओं को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व प्रदेश महामंत्री रघुनाथ भाटी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया वही कार्यकर्ताओं आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ खड़े रहने का आहान किया  सब आप जैसे कार्यकताओं की बदौलत संभव हो सका है । इस अवसर पर आदिवासी वित्त निगम अध्यक्ष निर्मला बरेला, स्वर्ण कला बोर्ड अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, सिलाई कला बोर्ड अध्यक्ष मनोहर लाल माहेश्वरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, वरिष्ठ रामगोपाल ट्रेलर, अनार सिंह चौहान, अर्जुन मालवीय,राजेश पाल शेषनारायण पवार, विधानसभा के सभी वर्तमान मंडलों के अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, अरविंद दुबे, जगदीश नाविक, रिखीराम यादव, प्रखर नायक, राजेश राजपूत, प्रदीप पटेरिया, बलराम सिसोदिया, नितेश साहू, राम गोविंद तिवारी, जतिन सोनी, भारत चौहान, विपिन केवट सैकड़ो की तादाद में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!