August 4, 2026

राष्ट्रीय यदुवंशम सेना द्वारा हजारों मोटरसाइकिलों एवं कारों की विशाल स्वाभिमान वाहन रैली निकाल गई।

0
img-20250816-wa00954919570631076618700.jpg


मुकेश मेहता
रेहटी /राष्ट्रीय यदुवंशम सेना सीहोर के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तत्वाधान में  रेहटी मंडी  प्रांगण से यादव (यदुवंशी) समाज के लोगों के द्वारा ढोल नगाड़ा, डीजे की धुन पर थिरकते हुए हजारों की तादाद में विशाल मोटरसाइकिलों एवं कारों के काफिले के साथ स्वाभिमान रैली निकली गई जोकि भेरूदा के महक गार्डन पहुंची, रैली का काफिला इतना लंबा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ था जो की देखते ही बनता था रैली का जगह-जगह समाजसेवियों  और राजनीतिक दलों के लोगों के द्वारा हार फूल मालाओं से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, रैली में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों का सुबह से ही मंडी प्रांगण में आना शुरू हो गया था , महक गार्डन में रैली के पहुंचने पर विभिन्न जिलों एवं क्षेत्र से आए हुए वरिष्ठ समाजसेवियों का राष्ट्रीय यदुवंशम सेना जिला अध्यक्ष रामकृष्ण यदुवंशी एवं उनकी टीम द्वारा जनपद अध्यक्ष मृगेंद्र मंडलोई, जिला पंचायत सभापति अजीत मंडलोई, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव यदुवंशम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन यादव प्रदेश अध्यक्ष आर.के. यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित मंडलोई, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आकाश यादव सहित अनेक समाजसेवियों का शाल श्रीफल अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री 1008 बालक दास महाराज पुष्कर राज द्वारा माल्यार्पण  कर किया गया, इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं युवाओं एवं लोगों को आगे बढ़ाने का आह्नवान किया वही  राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न जिलों में इतनी बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोगों के होने के बावजूद उपेक्षित किए जाने पर रोष व्यक्त किया, वही मुख्यमंत्री मोहन यादव  से यदुवंशी समाज को केंद्र की पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने एवं यादव (यदुवंशी) समाज का बोर्ड गठित करने की मांग की गई। यदुवंशम सेना ने आह्वान किया कि किसी भी जिले में यदुवंशी भाई को किसी प्रकार से अत्याचार, प्रताड़ित किया जाता है तो हमारे लोग संगठित होकर थाने का घेराव आदि कर मुंह तोड़ जवाब दिया जावेगा। इस अवसर पर कैलाश पटेल मलाजपुर, स्वरूप पटेल, माखन सिंह यादव, गौरी शंकर यादव, मिट्ठू लाल यादव, जीवन सिंह जनपद सदस्य, नरहरि पटेल सरपंच, राजीव पटेल, राजेश यादव एडवोकेट, प्रेम नारायण मंडलोई ,बलराम यादव एडवोकेट, महेश यादव, अशोक पटेल सरपंच, रतन पटेल सुरेश यादव एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु इस अवसर पर उपस्थित थे अंत में राजेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!