उत्तम सिंह राठौड़ बने मध्य प्रदेश करणी सेना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष
संगठन में खुशी की लहर, क्षेत्र में बधाइयों का दौर
सीहोर /सलकनपुर।
मध्य प्रदेश करणी सेना संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू जी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया ने उत्तम सिंह राठौड़, सलकनपुर को मध्य प्रदेश करणी सेना संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है और सलकनपुर सहित पूरे क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला जारी है।
उल्लेखनीय है कि उत्तम सिंह राठौड़ इससे पूर्व करणी सेना सीहोर जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन के लिए सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली और समाजहित के अनेक कार्य संपन्न हुए। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें अब प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उत्तम सिंह राठौड़ ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
> “मैं करणी सेना द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। हमारा उद्देश्य केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा तथा करणी सेना की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
इस नियुक्ति पर करणी सेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने उत्तम सिंह राठौड़ को बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

