August 3, 2026

सलकनपुर में दर्दनाक हादसा
देवीधाम से लौट रहीं छात्राओं की स्कूटी डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

0
img-20260128-wa00751278675615799779576.jpg



सीहोर /सलकनपुर
प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीधाम सलकनपुर से दर्शन कर लौट रही छात्राओं की स्कूटी मंदिर रोड पर भैरव घाटी के समीप डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर तीन छात्राएं सवार थीं और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे में स्कूटी चला रही नूपुर राठौर (22 वर्ष), पिता कैलाश राठौर, निवासी बालागंज, नर्मदापुरम को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नर्मदापुरम ले जाते समय/उपचार के दौरान नूपुर राठौर ने दम तोड़ दिया।
वहीं स्कूटी पर सवार प्रतिमा  वामले (18 वर्ष) को सिर में चोट आई है, जबकि नंदिनी महतो (18 वर्ष), पिता मिंटू  महतो को हाथ-पैर में मामूली चोटें आई हैं। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना हेलमेट और एक स्कूटी पर तीन सवारी जैसे नियमों के उल्लंघन के कारण एक होनहार छात्रा की जान चली गई। देवीधाम जैसे व्यस्त धार्मिक स्थल पर यातायात नियमों की सख्ती और जागरूकता की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!