केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सुनील महेश्वरी, क्षेत्रीय विकास व संगठन को लेकर हुई अहम चर्चा
सीहोर/भेरूंदा।
मुकेश मेहता
पूर्व सिलाई कला बोर्ड (निगम) अध्यक्ष सुनील महेश्वरी ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार, संगठन द्वारा महेश्वरी को बंगाल चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी दौरान उन्हें गृहमंत्री से मिलने का अवसर मिला। मुलाकात में उन्होंने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनहित से संबंधित विषयों की जानकारी दी।
उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। इस पर गृहमंत्री ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मध्य प्रदेश में निगम अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं, जिससे इस भेंट को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
