August 3, 2026

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने रविवार देर रात थानों का औचक निरीक्षण किया।

0
img-20260517-wa00331756004593052853425.jpg





सीहोर
मुकेश मेहता

इस दौरान उन्होंने थाना दोराहा, श्यामपुर एवं इछावर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त, रिकॉर्ड संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त में मुस्तैदी बरतने, सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली के प्रभावी संचालन, ‘E-साक्ष्य’ एप के उपयोग तथा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को तकनीकी रूप से मजबूत कर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

दोराहा थाने में आधी रात निरीक्षण
एसपी श्रीमती सक्सेना रात करीब 12 बजे थाना दोराहा पहुंचीं। यहां उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की और सीसीटीएनएस की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही रात्रि गश्त में तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ गश्त करने के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

श्यामपुर में बीट प्रणाली पर जोर
रात्रि करीब 1:30 बजे थाना श्यामपुर पहुंचकर एसपी ने माइक्रो बीट सिस्टम की समीक्षा की। उन्होंने असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। थाने की साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को कहा। साथ ही लंबित अपराधों और जप्ती माल के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इछावर थाने में रिकॉर्ड व्यवस्था पर नाराजगी
निरीक्षण के अंतिम चरण में रात 3 बजे थाना इछावर पहुंचीं एसपी ने रिकॉर्ड संधारण और फाइलों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड को शीघ्र व्यवस्थित किया जाए। इसके साथ ही लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों के समय पर निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!