August 3, 2026

भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से रेहटी की जनता बेहाल, बार-बार ट्रिप हो रही लाइट से बढ़ी परेशानी

0
capture-890257948544415272802.jpg




मुकेश मेहता

रेहटी। नगर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली की बार-बार ट्रिपिंग और आंखमिचौली से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। दिनभर उमस और तपिश से परेशान लोग जैसे ही कूलर, पंखा या एसी की ठंडक में राहत महसूस करते हैं, तभी अचानक बिजली गुल हो जाती है।

नगर के कई वार्डों और मोहल्लों में बार-बार बिजली जाने और वोल्टेज की समस्या से लोग खासे नाराज हैं। नागरिकों का कहना है कि कुछ ही देर बिजली रहती है और फिर अचानक ट्रिप होकर बंद हो जाती है। इससे घरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली विभाग की सुस्त व्यवस्था और अनियमित सप्लाई ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रात के समय भी बिजली कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों की नींद खराब हो रही है। कूलर-एसी बंद होते ही घरों में उमस बढ़ जाती है और लोग पूरी रात जागने को मजबूर हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा। बार-बार ट्रिपिंग और अचानक बिजली गुल होने से घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।

नगरवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि गर्मी के इस संकट काल में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और बार-बार हो रही ट्रिपिंग व कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। फिलहाल रेहटी में गर्मी और बिजली संकट ने आमजन की परेशानी दोगुनी कर दी है।

इनका कहना

लाइट मेंटेनेंस के लिए काटी जा रही है एवं कही कही केबल जल जाती है इस लिए जा रही है
कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग राहुल सिंह

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!